खरीदी केंद्र में धान हुआ जाम,उठाव के लिए कर्मचारी संघ ने प्राधिकृत अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाटन 07 दिसंबर : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ दुर्ग छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चंद्राकर के नेतृत्व में दुर्ग बालोद और बेमेतरा के धान उपार्जन केंद्रों से धान की उठाव के लिए दुर्ग कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया है।

आपको बता दें खरीफ वर्ष 2024 ,25 में धान खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है। बैंक के कार्य क्षेत्र जिला दुर्ग,बालोद एवं बेमेतरा अंतर्गत 374 उपार्जन केंद्रों में 6 दिसंबर तक की 6,15,120,76 टन खरीदी हुई है। आज दिनांक तक धान का परिवहन प्रारंभ नहीं हुआ है।
जिससे उपार्जन केंद्रों में धान जाम हो गया है। एवं खरीदी के लिए स्थान शेष नहीं है। समितियां में धान खरीदी बंद होने की स्थिति निर्मित हो गई है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त होगा।अत्यधिक मात्रा में धान का स्टॉक होने से दिमग चूहे से नुकसान होता है तथा धान में सुखद आएगी। जिसके शीघ्र निराकरण कर धान की उठाव के लिए कर्मचारी संघ के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

भिलाई : श्रमिक सभा ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर सेल अध्यक्ष के नाम “सांसद विजय बघेल” को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्षों के 11 सूत्रीय मांग पत्र सांसद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है