प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव पुन: अध्यक्ष बने विक्रम शाह ठाकुर

कुम्हारी । प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी में स्थानीय पत्रकारों द्वारा आगामी कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चुनाव उत्साहपूर्वक मतदान कर संम्पन्न हुआ प्रेस क्लब भवन में हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु विक्रम शाह ठाकुर को पुनः भारी बहुमत से विजयी घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर एकबार फिर अजय यादव को चुना गया। सचिव रविन्द्र कुमार थापा, सह सचिव अनुज शुक्ला, कोषाध्यक्ष खिलेश्वर साहू, संगठन सचिव ध्रुव कुमार नायक एवं प्रचार सचिव दिनेश सिंह राजपूत चुने गए। व्यवस्थापक के रूप में शैलेन्द्र खरे, ऋषी साहू एवं गजेंद्र टेमरे अपनी सेवाएं देंगे। डॉ मोहन आनंद प्रेस के संरक्षक बने रहेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में सर्वश्री राकेश सोनकर, संजय श्रीवास्तव, सुरेश वाहने, संतोष महाराणा, राजेन्द्र शाह ठाकुर, सनत साहू करन साहू एवं अम्बादास देशमुख आदि हैं। पर्यवेक्षक के रूप में विकास चौधरी (विधि सलाहकार), हेमंत ठाकुर (वित्तीय सलाहकार), नोहर दास मानिकपुरी (बीमा सलाहकार) एवं मोहन साहू (सलाहकार) द्वारा पूर्ण निष्पक्षता के साथ मतदान कराया गया। शीघ्र ही पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संम्पन्न होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है