दुर्ग कलेक्टर को अपने ही आदेश पर रातो रात यु टर्न करना पड़ा आखिर किसका दबाव..?

Advertisement

पाटन/दुर्ग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में निर्णय लेने की क्षमता खो सी गई है।आदेश निकलने के तुरंत बाद अपने ही आदेश पर रातों रात यु टर्न लेकर आदेश निरस्त करना पड़ रहा है।भाजपा सरकार बने लगभग एक वर्ष होने वाला है लेकिन सरकार धान खरीदी केन्द्रों में संचालक मंडल का न चुनाव करवा पा रही है न धान खरीदी के लिए प्राधिकृत अध्यक्ष की घोषणा कर पा रही।

भाजपा पार्टी में सदस्यता अभियान चलाकर लाखो लोगों को सदस्य बनाने का दावा तो कर रहे है, लेकिन धान खरीदी केन्द्रों में प्राधिकृत अध्यक्ष बनाने के लिए एक योग्य भाजपा कार्यकर्ता नहीं ढुंढ पा रहे है।सरपंचो को निगरानी समिति का सदस्य बनाकर अतिरिक्त कार्य सौपा गया था परंतु इस आदेश को भी जारी किये एक दिन भी नहीं हुआ था कि रात में ही उस आदेश को निरस्त करने का आदेश आ जाता है ऐसा क्या हुआ जिससे आदेश निरस्त करने की आवश्यकता पड़ी चिंतनीय विषय है।

 फेसबुक से जुड़े 

धान खरीदी14 नवंबर से होना है लेकिन तैयारी करने में भाजपा पार्टी असक्षम दिखाई दे रहे है।धान खरीदी करने वाले कर्मचारी भी अपने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये है।चुनाव के पहले सरकार बनाने के लिए अनेक लोकलुभावन वादे किए गये थे लेकिन अब उनका धरातल पर कार्य नहीं होने से सब वर्ग के कर्मचारी नाराज दिखाई दे रहे है और आये दिन हड़ताल करने कर्मचारी अधिकारी विवश हो रहे है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

उत्तर पाटन “अमेरी-गभरा” में सैकड़ों हाइवा अवैध मुरूम का स्टॉक, कार्रवाई नहीं होने से कारोबार बेखौफ

* अमेरी और गभरा में बारिश में भी अवैध मुरूम के बड़े भंडार, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी  "खनिज विभाग" की भूमिका...

विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

* जमराव के खिलाड़ियों का विकासखंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए चयनित... पाटन : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है