जिला पंचायत सीईओ ने आवास के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Advertisement

दुर्ग 11 दिसंबर / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग कुमार दुबे ने प्रधान मंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत सांतरा में आवास के हितग्राहियों से चर्चा की और हितग्राहियों को आवास निर्माण योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को ग्राम पंचायत में अप्रारंभ आवास के कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के लिए कहा। ग्राम सांतरा, छाटा, गोंडपेंड्री के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवास कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान प्रगतिरत् कार्यों के हितग्राही अनुज बघेल, रंजीत, राम बघेल, गेंदलाल, सत बाई एवं सुख्खु ने बताया कि शासन द्वारा 02 किस्त का अनुदान प्राप्त हो चुका है। सीईओ श्री दुबे ने हितग्राहियों को आवास निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हे प्रोत्साहित किया। उन्होंने रोजगार सहायक को समय में मस्टरोल जारी करवा कर 90 दिवस का भुगतान करने एवं आवास मित्र, तकनीकी सहायक को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम छाटा में जीवनलाल, धोराजी, पन्नालाल और गुलाब चंद के आवास का और ग्राम गोंडपेंड्री में हितग्राही कुमारी बाई के आवास का निरीक्षण किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, आवास कॉर्डिनेटर जिला पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, तकनीकी सहायक, आवास मित्र, रोजगार सहायक, सरपंच, सचिव उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है