जिला खनिज संस्थान न्यास, शासी परिषद की बैठक संपन्न, स्वीकृत कार्यों के लिए नये सिरे से प्रस्ताव आमंत्रित

Advertisement

दुर्ग, 13 फरवरी 2024/ जिला खनिज संस्थान न्यास, शासी परिषद की बैठक आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में परिषद की अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक अहिवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर एवं विधायक दुर्ग शहर श्री गजेन्द्र यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव और वैशाली नगर विधायक के प्रतिनिधि श्री प्रेमचंद देवांगन भी सम्मिलित हुए। बैठक में परिषद के सदस्य सचिव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन द्वारा डी.एम.एफ. प्रबंधकारिणी समिति और शासी परिषद के संबंध में जानकारी दी गई। तत्पश्चात् शासी परिषद की पूर्व बैठक में अनुमोदित कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने, अप्रारंभ कार्य पुनः प्रारंभ किये जाने, अप्रारंभ कार्य निरस्त किये जाने तथा अतिरिक्त कार्य आदि के संबंध में रायशुमारी की गई। तत्पश्चात् परिषद द्वारा पूर्व स्वीकृत कार्यों के लिए नये सिरे से प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

सांसद श्री बघेल ने विधायकों से विधानसभावार कार्यों का प्रस्ताव आमंत्रित किया। साथ ही प्रस्ताव प्राप्त होते ही कलेक्टर एवं सी.ई.ओ. द्वारा शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जाने की बातें कही ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के आदर्श आचरण संहिता लागू होने के पूर्व कार्य प्रारंभ हो सकें। बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त श्री आशीष देवांगन, नगर निगम भिलाई-3 चरौदा के आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी, निर्माण कार्य एजेंसी विभाग के अधिकारी सहित समस्त जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

 फेसबुक से जुड़े 

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है