रामलला दर्शन के लिए दुर्ग से स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को उपमुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या रामलला मंदिर दर्शन के लिए 7 फरवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन :: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी

दुर्ग। अयोध्या राम लला मंदिर के दर्शनार्थ रामभक्तों को लेकर दुर्ग से आस्था स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी को रवाना होगी। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, प्रदेश यात्रा प्रमुख धरमलाल कौशिक, प्रदेश यात्रा सह प्रमुख वीरेंद्र श्रीवास्तव, विधायक ललित चंद्राकर डोमन लाल कोरसेवाड़ा, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, श्रीमती भावना बोहरा के साथ-साथ संभाग के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा 7 फरवरी की रामलला दर्शन यात्रा के लिए ट्रेन प्रभारी अजय तिवारी को बनाया गया है। ट्रेन प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में दुर्ग संभाग के सभी आठ जिलों से 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है। ट्रेन में सुरक्षा प्रहरी और आईआरसीटीसी के कर्मचारी भी यात्रा के दौरान साथ रहेंगे। पंजीकृत यात्रियों के अलावा अन्य कोई भी यात्री ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक कोच के लिए एक कोच प्रभारी भी नियुक्त किया गया है जो कि अपने कोच के समस्त यात्रियों की सेवा और सुविधा का ध्यान रखेंगे। सभी पंजीकृत यात्रियों को उनकी टिकट कंफर्म होने के संबंध में व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा चुका है, सुबह साढ़े 09:30 बजे से ही पंजीकृत यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर सत्यापन कराएंगे तत्पश्चात उन्हें उनकी टिकट रेलवे स्टेशन में ही प्रदान की जाएगी।

राम मंदिर दर्शन समिति के जिला संयोजक सुरेंद्र कौशिक एवं राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि 7 फरवरी को रवाना होने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन अगले दिन 8 फरवरी को सुबह 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगी तत्पश्चात 9 फरवरी की शाम 7:55 बजे अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी। ट्रेन में यात्रा के दौरान भोजन के लिए कोई अतिरिक्त राशि नहीं देनी होगी। अयोध्या पहुंचने के बाद दर्शनार्थियों के रुकने, भोजन एवं स्थानीय मंदिरों के दर्शन के लिए परिवहन की व्यवस्था निशुल्क रहेगी ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई

सुरहुत्ती के दीया- मंडल बबा अऊ मंडलीन दाई (राजेंद्र मारकण्डे- रचनाकार) आज सुरहुत्ती तिहार हरे। सबो डाहर फटाका के शोर अऊ दीया बाती के उजियारा...

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है