सर्वोदयी नेता स्वर्गीय पंथराम वर्मा जी की पुण्यतिथि मनाई गई

पाटन 05 दिसंबर : पाटन अंचल के प्रसिद्ध सर्वोदयी नेता स्वर्गीय पंथराम वर्मा जी पांचवी पुण्यतिथि उनके गृह ग्राम मटँग में मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित बघेल, पाटन पत्रकार संघ के अध्यक्ष किशन हिरवानी रहे। विशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती डेगेश्वरी वर्मा ,ललित बघेल थे।

मुख्यातिथि अमित बघेल ने पंथराम जी वर्मा के भूदान के लिए किए गये कार्यो का उल्लेख किया व युवाओं को गांव के प्रति सामाजिक कार्यो में अग्रणी रहने व महिलाओं का सम्मान करने का आह्वान किया,उन्होंने युवाओं व महिलाओं से शराब मुक्त गांव बनाने की बात कही साथ गांव के बच्चो को अच्छी शिक्षा व मार्गदर्शन देने के लिए आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप में हेमंत वर्मा,लोचन वर्मा,राजेन्द्र वर्मा,टिकेंद्र वर्मा,ललित वर्मा,दानेश्वर वर्मा,शिव वर्मा,श्रीमती लता मढरिया,सरोजनी वर्मा,चंद्रकला बिजौरा,देहुति वर्मा,सरिता वर्मा,कमल बघेल,जितेंद्र वर्मा,रमेश वर्मा,यसवंत वर्मा,भूषण साहू,रूपेंद्र वर्मा,हित्तु वर्मा,तर्री घाट के सरपंच अशोक साहू,मधुकांत साहू,भागवत प्रसाद वर्मा,मौजूद थे,पंथराम वर्मा जी नाम पर गांव के समाजसेवी नंदकुमार वर्मा,मन्नूलाल सिवारे का सम्मान किया,कार्यक्रम का संचालन विनोद सेन व आभार ललित वर्मा ने किया। उक्त जानकारी युवा नेता मधुकांत साहू ने दी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है