कांग्रेस और भाजपा के नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ दोनों पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

अम्लेश्वर 28 जनवरी : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आज भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत अध्यक्ष सहित पार्षदों ने अपना नामांकन फॉर्म दाखिल किया है। साथ ही पार्टी का भी फॉर्म अभी अधिकृत प्रत्याशियों के द्वारा जमा किया गया पेश किया गया। आपको बता दें कांग्रेस और भाजपा के द्वारा विशाल रैली निकालकर पालिका परिषद पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।

सर्वप्रथम कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मोनू साहू ने अपने पार्षदों के साथ नामांकन फॉर्म जमा करने पहुंचे साथ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र साहू, युवा नेता धर्मेंद्र साहू सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या मौजूद रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

वही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी दयानंद सोनकर अपने समर्थकों के साथ पार्षद सही अपना नामांकन दाखिल किया साथ ही बी फॉर्म भी पेश किया गया। श्री सोनकर के साथ जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षा चद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों ही पार्टियों का शक्ति प्रदर्शन के तौर पर बाजे गाजे के साथ रैली निकालकर नगर के नागरिकों से अपने लिए समर्थन मांगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

18 साल बाद पाटन में लौटी मीनाबजार की रौनक, योगेश निक्की भाले की पहल लाई रंग

* मीनाबजार से गुलजार हुआ पाटन, महिलाओं और युवाओं की उमड़ी भीड़... * अध्यक्ष की अभिनव सोच से पाटन में फिर सजा मीनाबजार, चारों ओर...

पाटन में मीना बाजार का हुआ शुभारंभ

* नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किया पाटन नगर में मीना बाजार का हुआ शुभारंभ... * 6 जनवरी को पाटन रेस्ट हाउस के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है