कलेक्टर के निर्देश 3 अवैध प्लॉटिंग पर त्वरित कार्रवाई,चलवाया बुलडोजर

Advertisement

दुर्ग, 8 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग श्री मुकेश रावटे एवं अतिरिक्त तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा अवैध प्लॉटिंग निरीक्षण के दौरान दो ग्रामों में 03 अवैध प्लॉटिंग पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंनेे अपनी उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से बनाए गए रास्ता को ध्वस्त करवाया। दुर्ग तहसील के ग्राम चंदखुरी के भूमिस्वामी श्री शिव कुमार पिता रेखुराम द्वारा भूमि खसरा नंबर 1058/1 रकबा 0.322 हेक्टेयर में, श्रीमती गीता देवी पति रोशन देशमुख की भूमि खसरा नंबर 1069/2 रकबा 0.20 हेक्टेयर में तथा ग्राम अंडा के भूमस्वामी श्रीमती सुंदरी पति दयाराम की भूमि खसरा नंबर 158 रकबा 0.52 हेक्टेयर पर अवैध प्लॉटिंग हेतु तैयार किए गए सड़क रास्ता आदि स्ट्रक्चर को उखड़वाया गया। एसडीएम श्री मुकेश रावटे ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सभी पटवारियों से अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मांगी जा रही है।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है