चेतन परिहार निर्विरोध बने सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठित, शिक्षक फेडरेशन पाटन की चेतन परिहार संभालेंगे कमान, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुई बैठक…

पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक हाल ही में पाटन के विश्राम गृह में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में चेतन सिंह परिहार को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन मिलने पर निर्वाचन समिति ने उन्हें निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में दुर्ग जिला पर्यवेक्षक श्री रामकृष्ण साहू की उपस्थिति में चेतन सिंह परिहार को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके उपरांत सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष: चेतन सिंह परिहार
उपाध्यक्ष: खेलावन सिंह कुर्रे, टेकेश्वर प्रसाद यदु
सचिव: राजकुमार बघेल
सह-सचिव: यादराम साहू
संगठन मंत्री: चंद्रशेखर साहू
मीडिया प्रभारी: अंकेश्वर प्रसाद महिपाल
सलाहकार: कमलेश कुमार साहू, कृष्ण कुमार शर्मा, दानेश्वर प्रसाद वर्मा, टेकराम चंद्राकर
कार्यकारिणी सदस्य: टोकेंद्र कुमार बिजौरा, महाबीर निषाद, ऋषि कुमार साहू, टेकराम साहू, किशोर कुमार कुर्रे, शेषनारायण निषाद, दुलेश्वर कुमार टंडन, पुरुषोत्तम ध्रुव। महिला प्रकोष्ठ:
अध्यक्ष: श्रीमती रचना वर्मा
उपाध्यक्ष: श्रीमती हर्षलता साहू
सचिव: श्रीमती मनीषा गौतम
सह-सचिव: श्रीमती शशिकला कुर्रे
सदस्य: श्रीमती हेमलता आडिल, रजनी वर्मा, मनीषा देशमुख, गीता चतुर्वेदानी।
बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चेतन सिंह परिहार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार देवांगन, झम्मन सिंह, बुधारू राम निषाद सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।