चरोदा भाजपा महिला कार्यकताओं ने मनाया सावन उत्सव ,श्रीमती रंजना पांडेय बनी क्वीन

भिलाई–3 चरोदा 09 अगस्त: सावन के महीने में धरती माता हरियाली की चादर सी परत से शोभायमान रहती है, ऐसे मनमोहक दृश्य को आनंदित करने भाजपा चरोदा मंडल की सक्रिय महिला कार्यकताओं के द्वारा *सावन उत्सव समारोह* के रूप में कार्यक्रम *होटल सफायर चरोदा* के सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने फैशन शो, बॉल पासिंग, कैट वाकिंग, खुर्सी दौड़ एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किए।
सावन उत्सव में सभी महिलाएं “तोर मन कईसे लागे राजा” व “झूम लेबो बस्तरिहा गाना” छत्तीसगढ़ी गीत में जमकर थिरके तथा सावन झूले का आनंद लिए।
सावन क्वीन– श्रीमती रंजना पांडेय चुनी गई।
बॉल पासिंग में प्रथम–श्रीमती रूपाली मिश्रा, द्वितीय– कल्पना बाला, तृतीय– रंजना पांडेय,
नंबर चिट प्रतियोगिता में प्रथम–श्रीमती रंजना पांडेय, द्वितीय –श्रीमती बलजीत कौर, तृतीय–श्रीमती रेखा साहू,
खुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम–श्रीमती पुष्पा शर्मा, द्वितीय–श्रीमती पुष्पलता मांडपे, तृतीय–श्रीमती रूपाली मिश्रा,
फैशन शो प्रतियोगिता में– श्रीमती कल्पना बाला विजेता रही,
रैंप वॉक में– श्रीमती नीतू चंद्राकर तथा
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम–श्रीमती रेखा साहू व द्वितीय– श्रीमती मीना साव रही।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष–सुश्री गीता वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा महिला मोर्चा चरोदा चरोदा मंडल की पूर्व उपाध्यक्ष–श्रीमती उषा चौहान ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर श्रीमती एम अरुणा, श्रीमती अपर्णा दास गुप्ता(पार्षद), श्रीमती कांति सिंह, श्रीमती कल्पना बाला, श्रीमती जानकी अग्रवाल, , श्रीमती मीना साव श्रीमती बलजीत कौर श्रीमती संतोषी ढींढे, श्रीमती रेखा साहू, श्रीमती प्रमिला तांडी, श्रीमती विनीता शिंदे, श्रीमती पार्वती कुर्रे, श्रीमती सीमा बघेल, श्रीमती लीली, श्रीमती पुष्पालता मंडपे श्रीमती नीतू चंद्राकर, श्रीमती पुष्पा देवांगन, श्रीमती संगीता भारती, श्रीमती जानकी साहू, श्रीमती ऋतु तांडी, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, रुपाली मिश्रा सहित बड़ी की संख्या में चालीस वार्डो की महिलाएं उपस्थित थी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है