हर्षा लोकमणि चंद्राकर को उपाध्यक्ष बनने पर, सभापति प्रणव शर्मा ने दी बधाई

भाजपा दुर्ग की नई टीम में हर्षा लोकमणि चंद्राकर को मिली अहम जिम्मेदारी, सभापति प्रणव शर्मा ने दी बधाई

पाटन : भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत दुर्ग जिला इकाई में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक द्वारा घोषित इस नई टीम में पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर को भाजपा दुर्ग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति पर पाटन नगर पालिका के सभापति प्रणव शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर्षा चंद्राकर के अनुभव और समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

 फेसबुक से जुड़े 

बधाई समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। इस अवसर पर थानेश्वर साहू, प्रशांत शर्मा, रवि साहू, होरीलाल धीवर, विमल किशोर, विद्यासागर, मोनू साहू, बबला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी उत्साहजनक है और इससे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी।

दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार.. * रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह... * जनप्रतिनिधियों...

आज, शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित... * हड़ताल से वापस आएं रसोईयों व स्वीपर का सम्मान किया गया... * सरकार...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है