अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी,बौद्ध महासभा ने कैंडल मार्च भी निकाली

कुम्हारी 07 दिसंबर। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में पंचशील बुद्ध विहार, शिवनगर कुम्हारी में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आधे झुके नीलध्वज पर उपासक-उपासिकाओं ने पुष्प अर्पित किया।बुद्ध विहार में सामूहिक पंचशील ग्रहण कर बुद्ध वंदना की गई। बाबा साहब के छाया चित्र पर भारतीय बौद्ध महासभा कुम्हारी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमलता डोंगरे ने बोधिसत्व डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके महती कार्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 फेसबुक से जुड़े 

सुरेश वाहने ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह अतुलनीय है। हम उनके सदैव ऋणी रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में लागू करने का संकल्प लिया।शाम को बौद्ध समाज द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध समाज व अंबेडकरवादी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संरक्षक किशन बोरकर व आभार प्रदर्शन उपासिका प्रतिमा कोचे ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है