भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शुरू किया दीवार लेखन अभियान

पाटन : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पाटन में 15 जनवरी से भाजपा ने अपने लोकसभा चुनाव के लिए दीवार लेखन अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रचार अभियान के तहत भाजपा देशभर में दीवारों पर पार्टी के नारे लिखवाएगी और चुनाव चिन्ह कमल का निशान बनवाएगी। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने इस अभियान की शुरुआत पाटन में रेस्ट हाउस के पास एक दीवार में कमल का निशाना बनाकर शुरुआत की है। श्री बघेल ने कहा कि आज से हमारा देशभर में दीवार लेखन अभियान शुरू हो रहा है। हमने एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को दीवार पर लिखकर इस अभियान की शुरुआत की है हमारे देश के लोगों से अपील है कि वह एक बार फिर से देश में मोदी सरकार बनाए ,देश को आगे ले जाने के लिए स्थाई सरकार की जरूरत है।

मौके पर मौके पर जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर ,मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू ,राजू निषाद सहित भाजपा कार्यकर्ता राजा पाठक ,उपकार चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, कुणाल शर्मा, चंद्रिका साहू ,हरिशंकर साहू, राजू साहू, कैलाश यादव, फेरहा राम धीवर, लोकेश साहू, निर्मल जैन, डॉक्टर हिमाचल साहू,धनराज साहू, उत्तर सोनवानी, अखिलेश मिश्रा, राधे यादव, योगेश भाले बाबा वर्मा, डॉक्टर सुरेश साहू, नारद साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है