नगर पंचायत पाटन के भाजपा अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों ने सांसद विजय बघेल का धन्यवाद ज्ञापित कर जीत का लिया आशीर्वाद

पाटन 27 जनवरी  : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर पंचायत पाटन चुनाव के लिए अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद आज नगर पंचायत पाटन के प्रत्याशियों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में पार्षद प्रत्याशी व भाजपा पदाधिकारीयों ने मुलाकात कर टिकिट प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी प्रत्याशीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।श्री बघेल ने कहा कि संगठन बड़ी उम्मीद के साथ आप लोगो को प्रत्याशी बनाया है आप सभी को इस पर खरा उतरना है पुरे तन मन से जीत के लिए कार्य करना है। केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं को आप सभी को घर-घर तक पहुंचाना है और विकास का कमल खिलाना है। भाजपा सरकार में आज मोदी की हर गारंटी पूरा हो रही है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के चुनाव प्रभारी दिलीप साहू,मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर,महामंत्री अखिलेश मिश्रा,अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले,वार्ड पार्षद प्रत्याशी चंद्रप्रकाश देवांगन,जितेन्द्र निर्मलकर,नेहा बाबा वर्मा,थानसिंह वर्मा,तारिणी ठाकुर,राज देवांगन,रामकृष्ण बघेल,चिरंजीव देवांगन,केवल देवांगन,अन्नपूर्णा पटेल,संगीता धुरंधर,राधिका कोसे,देवेन्द्र ठाकुर सहित केशव बंछोर,बाबा वर्मा,दिनेश गोस्वामी मौजूद थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है