पाटन : गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, पाटन मंडल द्वारा सेलूद के कबीर आश्रम एवं बठेना स्कूल में दो विशेष सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कबीर आश्रम, सेलूद में सुबह 9:30 बजे गुरुपर्व के पावन अवसर पर पूज्य सुक्रीत दास साहेब जी का आत्मीय सम्मान किया गया।
उनके आशीर्वचन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने। तत्प्श्चात बठेना स्कूल में प्रातः 10:30 बजे राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित गुरुजी श्री नरोत्तम साहू जी का भव्य सम्मान किया गया। उन्होंने शिक्षा व संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह आयोजन श्रद्धा, अनुशासन व भारतीय संस्कारों का प्रतीक रहा।
यह भी पढ़े : जमराव में गुरुपूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान समारोह संपन्न
इस अवसर पर खेमलाल साहू-पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्रीमती रानी बंछोर-अध्यक्ष, भाजपा पाटन मंडल, कृष्ण कुमार साहू-महामंत्री, विजय बंछोर-सोशल मीडिया प्रभारी, केशव बंछोर, किरण बंछोर, जनपद सदस्य-श्रीमती सीता सुरेश निषाद, श्रीमती उनीका वर्मा सरपंच-ग्राम पंचायत बठेना, श्रीमती खेमिन साहू पूर्व सरपंच सेलुद, टामन लाल साहू, हर प्रसाद आडील, एवं समस्त मंडल कार्यकारिणी, महिला मोर्चा एवं स्थानीय कार्यकर्ताओ की गरिमामयी उअपस्थिति में संपन्न हुआ।
यह भी पढ़े : आपदा मित्र स्वयं सेवकों द्वारा छात्रों को आपदा प्रबंधन के प्रति किया गया जागरूक