भाजपा सरकार के एक साल कुशासन से जनता त्रस्त…भूपेश बघेल

पाटन 15 दिसंबर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत भंसूली (के),तेलीगुंडरा में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा एक साल में भाजपा सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त हो गई है।आज किसान,मजदूर,व्यापारी,महिलाएं,युवा,अधिकारी,कर्मचारी सहित सभी वर्गों को ठगने का कार्य विष्णु सरकार ने किया है।कौन सरकार चला रहा है किसकी चल रही है?मोदी की गारंटी भी पूरी तरह से फैल हो चुकी है।

हमने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते हुए सभी विकास कार्यों सड़क,सिंचाई,स्वास्थ्य,शिक्षा संस्कृति,धार्मिक आस्था सहित सभी समाज के आर्थिक उत्थान एवं भवनों के लिए राशि उपलब्ध कराई।

 फेसबुक से जुड़े 

उन्होंने आगे कहा कि घोषणा पत्र निर्माण के संयोजक आज कुछ भी कह पाने में असक्षम नजर आ रहे है।जबरदस्ती पूर्व में हुए कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को गुमराह करने की राजनीति में लगे हुए हैं।जनता इसका जवाब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देगी।1साल में एक भी बड़े काम पाटन विधानसभा को नहीं दे पाई है।
आज भी हम साहू सामुदायिक भवन तेलीगुंडरा(13लाख),भंसूली (के)में झेरिया धोबी समाज भवन(11.22लाख),देवांगन भवन(6.50लाख),सतनाम भवन(5लाख),यादव भवन(6.50लाख),सर्व समाज भवन,शास.प्राथमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष,ग्राम गौरव पथ(1करोड़),लिफ्ट इरिगेशन दोनों ग्रामों में(2.50करोड़),मुख्यमंत्री सड़क योजना,चौड़ी सड़क निर्माण,पुल पुलिया निर्माण,उचित मूल्य दुकान सह गोदाम,सीसी रोड,कला मंच सहित दोनों ग्रामों में लगभग 28 करोड़ के कार्य किए गए हैं।

जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने क्षेत्र में हुए सिंचाई,सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा सहित विभिन्न अधोसंरचना के कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
जनपद सभापति दिनेश साहू ने किसान,मजदूर,महिला,युवा के हित में किए गए कार्यों के लिए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की प्रशंसा की।
सरपंच तुलसी गैंदलाल डहरिया,मनीष पटेल ने ग्राम विकास में करोड़ों रुपए की सौगात के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद एवं आभार जताया।

इस अवसर पर आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी,अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप,दिनेश साहू सभापति जप,महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,कमलेश नेताम,पूरण साहू,सालिक साहू,डा के के साहू,ईश्वर निषाद,देवकुमार निषाद,सरपंच तुलसी डहरिया,गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,मनीष पटेल,गोपाल देवांगन,नीरज सोनी,किशोर साहू,चित्रसेन साहू,विष्णु निर्मल जिला अध्यक्ष,डा धर्मेंद्र निर्मल तहसील अध्यक्ष निर्मल समाज,उमाशंकर निर्मल,तुलेश्वर निर्मल,भीम यादव,गुहलेद यादव,मंथीर यादव,छननू यादव,पुनुराम देशलहरे,पुनदास डहरिया,सुकालू डहरिया, लिखन,जगदीश देवांगन,बिरेंद्र देवांगन,सेवक देवांगन,महेश साहू,यंगेश तिवारी,रामचरण साहू,सदाराम बंजारे,कल्याण साहू,सुंदर साहू,उत्तम साहू,राजाराम साहू,रामकुमार पटेल,अंजोर यादव,महेंद्र यादव समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन

* समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन... दक्षिण पाटन (बेल्हारी) :  ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू द्वारा...

मर्रा में शिवभक्ति महोत्सव, 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

* ग्राम मर्रा में शुरू हुआ श्री शिव महापुराण महोत्सव, भक्तिमय माहौल... * भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी के प्रवचन से गूंज उठा मर्रा गांव... * शिव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है