भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष पर सुशासन दिवस के साथ भूमि पूजन किया गया

करसा 25 d :  पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुघुवा(क) में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर सुशासन दिवस एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता युवा समाजसेवी इंजिनियर प्रणव शर्मा द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण अर्पित करके उनके प्रति अपनी श्रद्धा सुमन प्रकट किया गया साथ ही अपने उदबोधन में विष्णू की पाती का विशेष उल्लेख किया गया।

उक्त कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत में प्रस्तावित गली सीमेंटीकरण का भूमिपूजन किया गया, उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच लोकेश्वर साहू, थानेश्वर प्रसाद साहू, प्रशांत शर्मा, नरेश निषाद, गिरधारी साहू, लीलागर शर्मा, शिवकुमार भारती, रवि साहू, विद्यासागर निषाद, विमल किशोर साहू एवं समस्त पंचगण व ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है