वर्षो से मुड़ी हुई बिजली खंभे का नही हुआ जीर्णोद्धार, हो सकता है बड़ी दुर्घटना

Advertisement

मोतीपुर 04 जुलाई : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोतीपुर का चौक जंहा से रोजाना सैकड़ों भारी वाहन सहित रायपुर और दुर्ग की ओर लोगो का आवागमन होता है। ये चौक मोतीपुर का ह्रदय स्थल है।आपको बता दें कि इस रोड से बड़ी बड़ी ट्रेलर चलती है जो धमतरी होते हुए जगदलपुर, बस्तर को जोड़ता है। लेकिन जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारी का ध्यान इस मुड़े हुए बिजली के खंभे पर क्यों नहीं जा रहा है।ये पोल किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रित दे रहा है। जैसा कि ऊपर आपको बताया गया है कि भारी वाहन इस मार्ग से गुजरता है। किसी भारी वाहन इस बिजली खंभे से टकराया है और आज विगत वर्षो से इसी हाल में खड़े बिजली पोल लोगो को रोशनी दे रहा है। आस पास के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार करोना काल से इसी स्थित में यह पोल खड़ी है। यदि विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो बड़ी घटना हो सकता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है