जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में बेनी राम साहू ने किया प्राधिकृत अध्यक्ष रूप में पदभार ग्रहण

निपानी 25 नवंबर : पाटन ब्लाक अंतर्गत वृताकार सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र निपानी में प्राधिकृत अध्यक्ष बेनी राम साहू के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा भगवान बलराम का पूजा अर्चना किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू,रूप सिंह सिन्हा,प्राधिकृत अध्यक्ष बटरेल कमलेश साहू,जनपद रवि सिन्हा,निर्मल जैन सरपंच रानीतराई,भाजपा नेता धनराज साहू,भाजपा नेता मुकेश ठाकुर, जिनेश जैन सरपंच ओदरागहन शामिल हुए। अतिथियों के द्वारा उपस्थित सभी किसानों का श्रीफल गमछा देकर सम्मानित किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि प्राधिकृत अध्यक्ष के नियुक्ति किसानों की समस्या को हल करने के लिए किया गया है किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अध्यक्ष को अवगत कराने को कहा गया है।साथ ही शासन के योजना का लाभ समस्त किसानों को मिले सके इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।अब ऑनलाइन टोकन के साथ साथ ऑफलाइन टोकन की आवश्यकता पूर्ण कर दिया गया है। 60/40के रेशियों से काटा जाएगा टोकन।

वही प्राधिकृत अध्यक्ष बेनी राम साहू ने प्रभारी मंत्री, सासंद विजय बघेल सहित जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर गजानंद साहू,नरेश ठाकुर,मंगल साहू,नारद साहू,इतवारी राम साहू, इच्छा रघुवंशी,मोहन सिन्हा, लक्ष्मी नारायण गंजीर,अशोक साहू, यशवंत साहू,तोमन सिन्हा,भगवती साहू, रोम लाल साहू,नरेश सिन्हा, नारायण साहू, केशव सिन्हा, कन्हैया साहू, देसहाब रघुवंशी, पुरेंद्र साहू,जगेंद्र सिन्हा,गांधी साहू, लोकेश सिन्हा,रामाधार ,अलख साहू, कमलेश नेताम, घनश्याम साहू,दिनेश साहू,भागवत साहू, कनेश्वर ठाकुर, रोहित निषाद,नोहर सिन्हा ,पवन साहू ,अरविंद साहू सहित अन्य किसान मौके पर उपस्थित रहे।साथ ही सुपर वाइजर सुभाष वर्मा,बैंक मैनेजर उमाकांत साहू, सह समिति प्रबंधक जितेंद्र,झूमक रघुवंशी मौजूद रहे।सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान समिति के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन पुरेंद्र रघुवंशी ने किया।आभार व्यक्त मुकेश ठाकुर ने किया

विज्ञापन 

पाटन महाविद्यालय में वर्षा जल संग्रहण प्रणाली स्थापित

(संतोष देवांगन) पाटन : शासकीय चंदूलाल चंद्राकार कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में वर्षा जल के संचयन के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।...

राज्य में 9वाँ स्थान हासिल कर नूतन ने बढ़ाया पूरे पाटन क्षेत्र का मान – प्रणव शर्मा

(संतोष देवांगन) पाटन : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) के कक्षा दसवीं के परिणाम में पाटन विधानसभा  क्षेत्र अंतर्गत आने वाले  शासकीय स्कूल पाहंदा...
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है