अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्तियां

पाटन 24 दिसंबर :  छत्तीसगढ़ लोधी समाज के लोकप्रिय संघर्षशील जुझारू प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम वर्मा जी अनुशंसा पर माननीय श्री विपिन कुमार वर्मा डेविड राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी समाज , श्रीमती दशमत जंघेल महिला प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, श्री सुरेश सिंगौर जी युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़ समस्त सम्मानित प्रदेश संगठन पदाधिकारीयों, सभी जिला अध्यक्ष गण, महिला पदाधिकारीयों हम सबके मेहनत एवं आशीर्वाद के परिणामस्वरूप 21 दिसम्बर 2024 को करनाल हरियाणा में आयोजित अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री विपिन कुमार वर्मा डेविड जी के गरिमामय उपस्थित में छत्तीसगढ़ की सम्मान जनक उपस्थिति देखकर अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। यह हमारे छत्तीसगढ़ लोधी समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश से सामाजिक बंधु जनों की नियुक्ति की गई हैं, जो इस प्रकार है – सर्वप्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान गिरवर जंघेल पूर्व विधायक (खैरागढ़), राष्ट्रीय महामंत्री श्री भरत वर्मा जी (राजनांदगांव), राष्ट्रीय सचिव श्रीमान अरुण जंघेल जी (रायपुर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान हेतु राम वर्मा जी (बिलासपुर), श्रीमान नरोत्तम वर्मा जी (दुर्ग जिला), श्रीमान पीलाराम कौशिक जी (कबीरधाम जिला), राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमति चित्ररेखा वर्मा जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष (राजनांदगांव जिला), राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जंघेल जी (कोहका भिलाई नगर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान राजेंद्र जंघेल (जिला रायपुर) की नियुक्ति किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आप सभी नवनियुक्त अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा में राष्ट्रीय पदाधिकारीयों बनाने पर बहुत-बहुत बधाई के साथ समाज में उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री घनश्याम वर्मा जी के प्रति सहृदय आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं। यह जानकारी दीपक जंघेल जी महामंत्री जिला लोधी समाज रायपुर छत्तीसगढ़ ने दी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है