सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में गोदभराई, न्योता भोज, बच्चों एवं महिलाओं की कुर्सी दौड़ तथा पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण रहे। गोदभराई कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं मातृ-शिशु देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में पोषण की भूमिका के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन बहनें ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू, ग्राम पंचायत उफरा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, उपसरपंच श्री लेखराज निषाद, पंचायत सचिव श्री विष्णु प्रसाद बंजारे, पंचगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आयुर्वेदिक औषधालय के चिकित्सक एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, मितानिन बहनें तथा अमलेश्वर मंडल भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें स्वस्थ, स्वच्छ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन में निकली सेवा ज्योति यात्रा

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन नगर पंचायत द्वारा सेवा ज्योति के तहत रैली निकाली गई यह यात्रा नगर पंचायत से निकल कर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है