युवा दिवस के उपलक्ष्य में एड्स जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

रानीतराई 13 जनवरी : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में रेड रिबन क्लब के द्वारा युवा दिवस के उपलक्ष्य में एड्स जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के द्वारा ग्राम भ्रमण कर विभिन्न नारों के माध्यम से लोगो को एड्स के प्रति जागरूक किया गया । तत्पश्चात महाविद्यालय में एड्स जागरूकता पर निबंध लेखन का आयोजन किया गया ।

जिसमें तेजस्वी बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, हिना पटेल बीकॉम द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा चंचल साहू बीकॉम द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया । इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चुनर बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान , मीनाक्षी बीकॉम द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा चांदनी निषाद बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

 फेसबुक से जुड़े 

तत्पश्चात एड्स जागरूकता विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर उमाशंकर बीएससी द्वितीय वर्ष , प्रशांत कुमार बीएससी प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा दीपक कुमार बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड रिबन क्लब के प्रभारी सुश्री रेणुका वर्मा के नेतृत्व में किया गया ।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. आलोक शुक्ला, श्री चंदन गोस्वामी, डॉ. रेशमी महिश्वर , सुश्री भारती गायकवाड़ , श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन अतिथि व्याख्याता में श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल,  सुश्री शिखा मड़रिया, डॉ. दीपा बाईन, श्री दानेश्वर प्रसाद एवं समस्त छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थिति थे ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सामाजिक समरसता का पर्व है होली – प्रणव शर्मा

* सामाजिक समरसता का पर्व है होली - प्रणव शर्मा... * फूलों की होली खेलकर प्राकृतिक होली को बढ़ावा देने की कोशिश... पाटन। जनपद पंचायत पाटन...

दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार.. * रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह... * जनप्रतिनिधियों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है