बलौदी में निषाद परिवार के यहां जोत-जंवारा में दिखी आस्था की अनूठी छटा, कल विसर्जन

Advertisement

* बेलौदी में चैत्र नवरात्रि पर जंवारा स्थापना, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…
* मां चंदनबिरही की आराधना में डूबा बेलौदी, अष्टमी पर हुआ भव्य हवन-पूजन, कल होगी धूमधाम से जँवारा विसर्जन…

पाटन : चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम बेलौदी (गब्दी) में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। निषाद परिवार द्वारा मां जगदम्बा माता चंदनबिरही की कृपा से जंवारा एवं ज्योति कलश स्थापना का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

नवरात्रि पर्व के दौरान यहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और उपवास के माध्यम से मां की आराधना की जा रही है। माता के दरबार में दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। लहलहाते जंवारा और प्रज्ज्वलित ज्योति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिसे देखकर भक्तों में आस्था और विश्वास और भी प्रगाढ़ हो रहा है।

आज गुरुवार को अष्टमी तिथि पर विधिवत हवन-पूजन का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन में निषाद परिवार सहित ग्रामीणजन भक्ति भाव में लीन नजर आए।

निषाद परिवार के अनुसार शुक्रवार, 27 मार्च को जंवारा एवं ज्योति का विसर्जन गांव के तालाब में किया जाएगा। मान्यता है कि मां चंदनबिरही की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस धार्मिक आयोजन में सरपंच हुकुमचंद निषाद, श्रीमती चंद्रकिरण निषाद, देवकुमार निषाद एवं श्रीमती खेमिन निषाद सहित,श्रीमती नीरा- दौलत निषाद, श्रीमती मीना – दयालू निषाद, खिलावन निषाद, श्रीमती सरोजनी – रवि निषाद, लेमन – श्रीमती संगीता निषाद, श्रीमती प्रिया- नवीन कैवर्त्य, मितेश (बिट्टू), मुस्कान, सौम्य, समीर, तरुण एवं समस्त निषाद परिवारजन और ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।

कल 25 मार्च को छ.ग. पेंशनर्स समाज पाटन का 24 वां वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह

* छ.ग. पेंशनर्स समाज पाटन का 24 वां वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह 25 मार्च को... * भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर अखरा पाटन में...

रवि सिंगौर बने अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष, मनीष कोसले महामंत्री

* भाजपा युवा मोर्चा दुर्ग की नई टीम घोषित, पाटन विधानसभा में रवि सिंगौर को मिली अमलेश्वर मंडल में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तो...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है