महाकाल के नगरी में हुआ श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन

पाटन:  दुर्ग जिला अंतर्गत स्थित महाकाल के नगरी पर्यटन स्थल कौही में मंदिर समिति श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर के तत्वाधान में अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शोभायात्रा निकाला गया एवं रामचरितमानस मंडलियों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम की महिमा का बखान मंदिर परिसर में किया गया। तत्पश्चात  महाप्रसादी का वितरण राम भक्तों को किया गया। जहां ग्राम के महिला पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरा गांव जय श्री राम की जयकारे से गूंज उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पदाधिकारी व सदस्य, योगेश्वर साहू अध्यक्ष ,हेमलाल साहू कोषाध्यक्ष, राजेश साहू सचिव , रामसिंह साहू, कमल साहू,नोशन सिन्हा, उकेश कुमार, विजय कुमार, एम एल चंद्राकर, रामकिशुन निषाद, अनकालू राम ,पंच राम, सुरेश कुमार साहू, ग्रामीन जन में दिलीप देवांगन, आजुराम, तुलाराम, सीताराम ,सम्पत लाल, भुवन लाल,दौवाराम, होरी लाल गजाधर साहू रवि देशमुख, केतू सोनकर, स्यामलाल साहू, दुर्गा वाहिनी महिला समुह की माताएं एवं जन कल्याण समूह के सदस्यों का सहयोग रहा।एवं गाँव के माताएं बहनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है