अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचक दीदी मां मंदाकिनी रामकिंकर जी के श्री मुख से बहेगी पावन ग्राम पाहंदा (अ) में राम कथा की अविरलधारा

अमलेश्वर 26 दिसंबर / पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पाहंदा (अ) में आदर्श मानस मंडली एवं श्री रामकिंकर शिष्य सेवा समिति चरौदा भिलाई 3 के संयुक्त तत्वावधान में दि.27,28, एवं 29 दिसम्बर को त्रि दिवसीय राम कथा महोत्सव का आयोजन किया गया है आदर्श मानस मंडली के संयोजक नंदलाल साहू पंडवानी गायक चेतनलाल देवांगन राजेन्द्र साहू के नेतृत्व में कार्य सम्पन्न होगा।

उपसरपंच सुरेन्द्र साहू ने बताया कि ईस वर्ष का आयोजन मानस गान एवं रामकथा का 56 वां वर्ष साथ सम्पन्न होगा। संध्या काल मे युग तुलसी पंडित श्री रामकिंकर महाराज जी के उत्तराधिकारी अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा वाचक पूज्य दीदी मां मंदाकिनी जी प्रख्यात मानस मर्मज्ञ को भी आमंत्रित किया गया। जिसका व्याख्यान शाम 5 बजे से 8 बजे तक श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही तीनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 17 प्रतिभागी मानस मंडली भी अपनी प्रस्तुति देंगे आयोजन को सफल बनाने आदर्श मानस मंडली एवं श्री रामकिंकर शिष्य सेवा समिति भिलाई चरोदा व ग्रामवासी पाहंदा (अ)के सदस्यों के द्वारा जोरशोर से तैयारी की जा रही है।जो पूर्णतः की ओर है। अंचल के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफ़ल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है