प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर सरपंच श्रीमती आडिल ने मुख्यमंत्री के नाम से एस डी एम को सौपा ज्ञापन

पाटन 7 जून: छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास की आस में अठारह लाख हितग्राही बैठे है। ग्राम पंचायत कुर्मीगुंडरा के सरपंच श्रीमती पार्वती आडिल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद जगह जगह आवास से संबंधित होर्डिंग लगाए गए थे लेकिन दुर्भाग्य की अभी तक किसी भी हितग्राही को आवास नही मिल पाया ।

भूपेश बघेल सरकार ने 2011 में छुटे ज़रूरत मंद लोगो को मुख्यमंत्री आवास देने के उद्देश्य से सर्वे कराया था लेकिन सरकार बदलने से उस योजना पर ग्रहण लग गया गांव के गरीब मजदूर जो आज भी कच्चे घरों में निवासरत है उनकी स्थिति देख हर किसी का मन दुख जाएगा कई परिवार आज खुद का घर टूट जाने से शासकीय भवन या दूसरे के घर रहने मजबूर है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

पाटन ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुर्मीगुंड्ररा की सरपंच पार्वती आडिल ने मुख्य मंत्री के नाम से एस डी एम पाटन को ज्ञापन सौपा सरपंच पार्वती आडिल ने बताया की जनवरी माह में शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास प्लस के हितग्राहियों का फार्म भरकर जनपद पंचायत पाटन में हमने जमा किया लेकिन आज पर्यन्त तक उस फार्म का पंजीयन चालू नही हुआ है हितग्राही आवास का स्वीकृत होने का इंतजार में बैठे है कइयों के कच्चे घर इस बारिश में टूट सकते है ऐसे में कइयों का परिवार तकलीफों में आ जाएगा सरपंच ने बताया की कुर्मीगुंडरा पंचायत में 74 लोगो का नाम आवास पल्स में है बारिश से पूर्व स्वीकृति मिल जाएगा तो हितग्राही अपना मकान बनाना चालू कर सकता है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

जमराव में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ

जमराव धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमराव, पंजीयन क्रमांक 3338 में...

पांच साल तक किसानों की समस्याएं दूर नहीं कर पाए भूपेश, अब धान खरीदी पर बांट रहे ज्ञान – हर्षा लोकमणि

भाजपा की धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब दें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। पाटन। भाजपा जिला...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है