हम सबके सपनों के भारत को पूर्ण करने वाला बजट/ललित चंद्राकर

उतई: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास की तरह ही मध्यमवर्ग के लिए भी आवास योजना का ऐलान केंद्र सरकार के सर्व समावेशी विकास की सोच को आगे बढ़ाने वाला है। किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ आवास बनाए जाएंगे। इनमें दो करोड़ आवास अगले पांच वर्ष में बनने जा रहे हैं। इसी प्रकार एक करोड़ घरों को सौर उर्जा से मिलेगी मुफ्त बिजली देने का केंद्र सरकार का प्रस्ताव हर घर को रोशन करने वाला है। श्री वर्मा ने कहा कि रूफटॉप सौर ऊर्जा से एक करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी जिससे 15-18 हजार रुपये की बचत होगी। ई-व्हीकल की चार्जिंग के लिए बड़े पैमाने पर इंस्टॉलेशन होंगे। इससे वेंडरों को काम मिलेगा।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार गरीब का कल्याण, देश का कल्याण इस मंत्र के साथ काम कर रही है। सबका साथ के उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार ने 25 करोड़ लोगों को विविध तरह की गरीबी से बाहर निकाला है। भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। श्री मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार का पूरा फोकस महिलाओं, युवा, गरीब, अन्नदाता पर है। इससे देश को नया उद्देश्य और नई आशा मिली है। सर्वहारा वर्ग के साथ जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए इस बजट में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना, विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए जनमन योजना को प्रभावी बनाया गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है