नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के भाजपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर आलोक पाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की माननीय नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले जो अंतरिम बजट वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ बनाया है बहुत ही मेहनत से बनाया है सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बजट है खासकर बेरोजगारों के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने वाली बजट है महिलाओं को सशक्त बनाने वाली बजट है राज्यों के लिए लाभदाई बजट है इसमें मनरेगा ,पीएम आवास, आयुष्मान ,पी ऐस आई स्कीम, सेमीकंडक्टर डेवलपमेंट, सोलर पावर ,ग्रीन हाइड्रोजन ,पीएम मुद्र योजना के तहत एवं स्वयं सहायता समूह में 3 करोड़ महिलाओं को लाभ देने के लिए योजना है । जो आज के युवाओं को स्वरोजगार एवं खुद के उद्योग को बढ़ावा देने वाला और खुद ही मलिक बनने वाला योजनाएं है ना की नौकरी के लिये सरकार की तरफ देखते रहना। मकान की योजना है। 300 यूनिट बिजली रूफ टॉप सेलर योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को मुफ्त में बिजली प्रदान करने की योजना है ।
राज्यों को 75000 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण ।
युवाओं के लिए एक लाख करोड़ का कोष जिससे स्टार्टअप और रिसर्च एवं नवाचार के लिए 50 साल के लिए ब्याज में रियाद दर् पर ऋण ।
तीन नई रेलवे कारिटोर बनाने का प्रावधान एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान का लाभ ।
साथ ही 11 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर पर आवास पर खर्च करने का साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुऐ ई वी पर ज्यादा जोर एव चार्जिंग स्टेशनों पर ज्यादा ध्यान देने की बात कही गई है।
और भी बहुत सारे लाभदायक योजनाएं हैं जो हमारे देश को एक मजबूत आधार देगा और 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करेगी।
केन्द्र सरकार के बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया बजट है/आलोक पाल
Advertisement



