कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षदो ने नगर पालिका सीएमओ के उपर लगाए भेद भाव का आरोप

अम्लेश्वर: दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में कांग्रेस शासन काल में मनोनीत हुए अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षद गण पालिका परिषद पहुंचकर नारेबाजी की नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश यादव के ऊपर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि शासन के द्वारा कई योजना संचालित की जारी है और हितग्राही को योजना का लाभ दिलाने शासन और प्रशासन मेहनत करते और योजना का लाभ मिलने पर बुलाकर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। जिस पर हमारी उपेक्षा की जा रही है। उसी क्रम में उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक किसी भी प्रकार की नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक आयोजित नहीं की गई है और ना ही किसी एजेंट पर चर्चा की जाती है। उक्त विषय में आज चर्चा करने के लिए सभी पार्षद गण नगर पालिका परिषद में उपस्थित हैं लेकीन सीएमओ साहब अनुपस्थित है। इसलिए यहां बैठ करके सीएमओ साहब के इंतजार किया जा रहा है।

मौके पर  अध्यक्ष नंदिनी पठारी, उपाध्यक्ष श्री उमेश साहू, पार्षद खिलेशवर चक्रधारी, जीवनन्दन वर्मा, विष्णु यादव, ओंकार घिघोड़े,रूपनारायण सोनकर शीतल, सोनकर,नेमप्रकाश भारती, गंगा प्रसाद निषाद, कल्याण साहू, नरेन्द्र त्रिपाठी,ढालू द्रोपती निषाद,दुलारी साहू,ईश्वरी सोनकर ममता नाग,कमला शर्मा,प्रवीण चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है