छत्तीसगढ़ की परंपरा,संस्कृति ही हमारी पहचान है/अशोक साहू

27 जनवरी को भंसूली(के) हुआ विविध आयोजन।

रानीतराई। ग्राम भंसूली(के)में 27 जनवरी को एक शाम शहीदों के नाम,डीजे डांस,क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता श्रीमति तुलसी गैंदलाल डहरिया ने की,विशेष अतिथि दिनेश साहू सभापति जप,मनीष पटेल सरपंच,कमलेश वर्मा सरपंच,डा के के साहू,कमलेश साहू उपसरपंच,महेश साहू,गोमती साहू पूर्व सरपंच,नीलमणी साहू,गोपाल साहू,तुलेश्वर निर्मल,रामनारायण साहू,मुकेश हिरवानी ने छत्तीसगढ़ महतारी,शहीद स्मारक की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
सद्भावना क्रिकेट स्पर्धा में अटारी और सुपेला भिलाई के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।मैच टाई होते हुए सुपर ओवर में अटारी की टीम विजेता बनी।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में हमें अपनी संस्कृति,परंपरा,आस्था,खेल गतिविधियों तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर होता है यह मंच।हमारे वीर बलिदानी सपूतों को प्रेरणाश्रोत मानते हुए आगे बढ़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के साथ जल,जंगल,जमीन की रक्षा,युवा,किसान,मजदूर महिलाओं को संबल बनाने का कार्य किया।
न्यू संगम युवा समिति के तत्वाधान में एक शाम शहीदों के नाम,डीजे डांस रियलिटी शो रात्रिकालीन संपन्न हुआ।
समिति ने सभी समाज प्रमुखों एवं अतिथियों का छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र,शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए।
मंच संचालक अजय निर्मल एवं आभार प्रतीक साहू ने किया।
इस अवसर पर डा हेमंत साहू,अनिल साहू,तामेश्वर साहू,देवानंद,धनेंद्र,भूपेश साहू,सूरज,भागी,तुषार साहू,सत्यम साहू,फियांशु साहू,नोहर देवांगन,गोपी,हरीश, खिलेश्वर,सतीश,कुंदन,अमित,प्रीतम साहू,डोमेश,हेमंत,गणेश,अमर,टिंकू यादव,विपिन सेन,विक्की,रूपेश,गजेंद्र,उमेश,खुमान साहू,कल्याण साहू,मनहोरी साहू,जगदीश देवांगन,महेंद्र साहू,उमाशंकर साहू,मेहतर डहरिया,पवन साहू,अनिल साहू,महेश डहरिया सहित समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है