कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में हुआ वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन

रानीतराई:  विकास खंड पाटन अंतर्गत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई आज 27 जनवरी को वार्षिक उत्सव का आयोजन शाला परिवार के द्वारा किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्य अर्पण द्वीप प्रज्वलित कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ,ग्राम पंचायत के युवा सरपंच निर्मल जैन सहित युवा नेता धनराज साहू, वरिष्ट नागरिक इतवारी राम साहू, युवा नेता भुनेश्वर विश्वकर्मा ने किया। वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य गीत संगीत की प्रस्तुति दी। विद्यालय में उत्कृष्ट अंक लेकर प्रथम आने वाले छात्राओं को सरपंच निर्मल जैन के माता श्री के स्मरण में सम्मान राशि प्रदान उपस्थित अथिथियो के द्वारा दिया गया। एवं संस्था के द्वारा प्रगति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में कही कुछ विकास में कमी नहीं हुआ लगातार क्षेत्र में विकास की गंगा कांग्रेस सरकार में हुआ है अब चूंकि सरकार बदल गई है और अब हम सब मिलकर काम करेंगे और विकास में कोई कमी नहीं होगी ऐसा आशा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम को सरपंच निर्मल जैन ने भी संबोधित किया उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव बच्चों के प्रतिभा को निखारने का शुभ अवसर है पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गीत गतिविधियों से बच्चों का मानसिक विकास होता है।

मौके पर प्राचार्य राकेश ठाकुर, शिक्षक ललित ठाकुर ,लीना बंछोर, संध्या वर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी संगीता चंद्राकार सहित अन्य स्टाप गण और संस्था के छात्रा शालानायिका सहित अन्य प्रतिनिधि और छात्राए बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है