एके गोयल पब्लिक स्कूल में 75 वे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

पाटन: पाटन अंचल का एकमात्र सीबीएसई स्कूल ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल में 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक सोनी जी शाखा प्रबंधक एक्सिस बैंक पाटन थे, जिनके कर कमलों से झंडा उत्तोलन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती, मां भारती एवं महापुरुषों के तैल्य चित्र पर माल्या अर्पण एवं पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर पाटन नगर में प्रभात फेरी रैली एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों जैसे सरदार भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस एवं भारत माता की झांकी निकाली गई, जो की पाटन में आकर्षण का केंद्र रही। रैली के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया तत्पश्चात मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें सीखाता है अपने अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के बारे में, साथ ही देश प्रेम एवं मिलजुल करके रहना। संस्था प्रमुख प्राचार्य देव लाल यादव ने कहा कि देश प्रेम दिखाने के लिए 15 अगस्त और 26 जनवरी का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि छोटी-छोटी चीजों में देशभक्ति निहित होती है जैसे कि अपने आसपास को स्वच्छ रखना, दूसरों की सेवा करना, बिजली बचाना, पर्यावरण सुरक्षा पौधारोपण करना इत्यादि भी देश प्रेम की श्रेणी में आता है बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जैन उज्जवल भविष्य की कामना किये तथा गणतंत्र दिवस की बधाई दें इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राज महानंद एवं लसीका निषाद ने किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार

प्रधानमंत्री की बयानबाजी पर दो बार के पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लीलाधर वर्मा का तीखा पलटवार पाटन। देश के प्रधानमंत्री को लेकर चल रही...

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है