श्री रामचंद्र जी के परम भक्त थे गुहा निषाद राज/अशोक साहू

Advertisement

बोरेंदा में पाली स्तरीय भक्त गुहा निषाद राज जयंती मनाया गया।

रानीतराई।निषाद समाज केसरा पाली के तत्वाधान में ग्राम बोरेंदा में भक्त गुहा निषाद राज जयंती समारोह मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता देवकुमार निषाद अध्यक्ष तहसील निषाद समाज ने की,विशेष अतिथि रमन टिकरिहा सभापति जप, डा ईश्वर निषाद अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस(अ पि वर्ग),कमलेश वर्मा सरपंच,नरेंद्र साहू उपसरपंच,देवनाथ निषाद जिला सचिव,चोवाराम निषाद,कृष्ण कुमार निषाद,नेतराम निषाद,संतोष निषाद,बहुर निषाद,तिहारू निषाद ने सिया रामचंद्र जी,भक्त निषाद राज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।
सर्वप्रथम सामाजिक बंधु एवं महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ गली भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक पूजा अर्चना किए।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने निषाद समाज को मेहनत,ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठ बतलाते हुए श्री रामचंद्र जी के परम भक्त गुहा निषाद राज के वंशज है।आपके समाज की वीरांगना बिलासा केवटिन,क्रांतिवीर इंदरू केंवट जैसे महान विभूतियों का अवतरण हुआ।पूर्व मुख्यमंत्री जी ने अपने शासनकाल में निषाद समाज को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए विधायक,आयोग,मत्स्य को कृषि का दर्जा सहित सामाजिक भवनों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिए।
तहसील अध्यक्ष देवकुमार निषाद ने समाज को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग की आवश्यकता होती है,हमें अपनी एकता के साथ आगे बढ़ना है।
डा ईश्वर निषाद ने बच्चों को उच्च शिक्षा,नशापान से दूर,महिलाओं को समाज में प्रतिनिधित्व,अपनी पुरखौती धंधों को आगे बढ़ाने में सहभागिता से हमारा समाज आगे बढ़ने के लिए सहायक सिद्ध होगा।
अतिथियो का आभार पाली संरक्षक चोवा निषाद ने किया।
इस अवसर पर छन्नू निषाद,तीरथ निषाद,मणी राम निषाद,अर्जुन निषाद,गणेश निषाद,परमेश्वर निषाद,राजेश,बिशनाथ, बिसौहा,सीता राम,फिरता,विक्रम,पीतांबर निषाद, थानसिंग,झूमुक,प्रह्लाद,भुनेश्वर,बलिराम,सुखदेव,गरीब दास साहू,श्यामलाल साहू,दशरथ बैगा,रामलाल यादव,केवल मानिकपुरी, आजू निषाद,चंद्रिका बैगा,परमेश्वर निषाद,गायत्री निषाद,सुरेखा निषाद,जानकी,प्रेमलता,सुशीला,रंजना,पेमिन,धनेश्वरी,पूर्णिमा,सीमा,धान बाई,नीरू, अघनी,राधिका,गीता,शंकर निषाद,राजेश,चूरामन, नरसिंग,दिनेश विनायक, खिलेश्वर,विष्णु,वेद,नरेंद्र निषाद सहित 5 ग्रामों के सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है