आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज पाटन तहसील के संतलाल कोडप्पा बने अध्यक्ष

Advertisement

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज पाटन तहसील के कार्यकारिणी का गठन, संतलाल कोडप्पा बने अध्यक्ष

पाटन। आदिवासी ध्रुव गोड समाज पाटन तहसील की बैठक शनिवार को आदिवासी भवन पाटन में हुई। इस बैठक में नए पदाधिकारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें ग्राम धौराभाठा निवासी संतलाल कोडप्पा को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा बैठक में ही सर्वसम्मति से अन्य पदाधिकारी का भी चयन किया गया । जिसमें उपाध्यक्ष उमाशंकर नेताम भाठागांव, मेघनाथ नेताम बोरिद , महिला उपाध्यक्ष अरुणा ठाकुर बोरिद , महासचिव जीवनलाल ठाकुर दैमार, सचिव राम सुमेर ठाकुर धौराभाटा, संगठन सचिव महादेव ठाकुर कौही, सांस्कृतिक सचिव जगन्नाथ ठाकुर बोरिद , कोषाध्यक्ष लीलेंद्र कतलम ,उपकोषाध्यक्ष मैत्री ठाकुर सुरपा, ऑडिटर उपेंद्र कतलम दैमार , प्रवक्ता दुलार ठाकुर भाठागांव, संरक्षण राजेश ठाकुर निपानी, कमलेश नेताम बरबरपुर, महामंत्री नंदकुमार छेड़ैया को बनाया गया। इसके अलावा तहसील इकाई प्रतिनिधि का भी गठन किया गया जिसमें जगनू राम मांडवी, बरन मांडवी, गुहा राम ठाकुर ,मोहन नेताम, अभय ठाकुर, धनजी राम, जीवन ध्रुव को शामिल किया गया है । वहीं समाज की महिला प्रभार की जिम्मेदारी संगीता सोरी ग्राम सेलुद को दी गई है । पदाधिकारी के गठन के बाद जहां पुराने पदाधिकारी को विदाई दी गई वहीं नए पदाधिकारी का स्वागत व सम्मान भी समाज के लोगों के द्वारा किया गया ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है