रोजगार सहायक संघ ने मुख्यमंत्री का 63 वा जन्मदिन जनपद पंचायत पाटन के सामने केक काट कर मनाया।
पाटन: जनपद पंचायत पाटन के सामने आज रोजगार सहायक संघ द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश का जन्मदिन केक काट कर धूम् धाम से मनाया गया। रोजगार सहायक संघ ने कहा भूपेश है तो भरोसा है।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष श्री सोनावानी जी के साथ बालक के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक साहू ,नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, चर्म शिल्प बोर्ड अध्यक्ष तरुण बिजौर, वरिष्ठ कांग्रसी पुरुषोत्तम कश्यप, के अलावा बड़ी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे।