ग्राम पंचायत गोंडपेंद्री में हर्षोल्लास से मनाया गया मितानिन दिवस, जनप्रतिनिधियों ने मितानिन बहनों का किया सम्मान
गोंडपेंद्री। ग्राम पंचायत गोंडपेंद्री में मितानिन दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और ग्रामीणों तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिन बहनों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में मितानिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंदों को आवश्यक मार्गदर्शन देने का कार्य करती हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच तोरण लाल साहू, उपसरपंच पप्पू गायकवाड़, पंचायत सचिव जामवंत वर्मा, पंच आयुष वर्मा सहित समस्त पंचगण, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में मितानिन बहनें उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी मितानिन बहनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।


