छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने मधुबाला गिरी के विरुद्ध सौंपा थाना रानीतराई में FIR दर्ज करने ज्ञापन

छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान एवं धमकीपूर्ण बयान के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाना रानीतराई में FIR दर्ज करने सौंपा आवेदन।

रानीतराई। छत्तीसगढ़िया समाज के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक एवं धमकीपूर्ण टिप्पणी किए जाने के मामले में आज छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रानीतराई खड़ द्वारा थाना रानीतराई पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित महिला मधुबाला गिरी के विरुद्ध FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

सेना द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मधुबाला गिरी द्वारा छत्तीसगढ़िया समाज के लिए “जाहिल-गंवार” एवं “अनपढ़” जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। साथ ही छह नंबर की चप्पल का निशान गाल पर पड़ने एवं सामने आने पर पेंट गीली हो जाने जैसी धमकीपूर्ण भाषा का भी प्रयोग किया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सेना का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणी केवल छत्तीसगढ़िया समाज का अपमान नहीं है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, भाषा और यहां के मेहनतकश लोगों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो एवं उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध लागू कानूनी धाराओं में FIR दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

सेना ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़िया समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध है। यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना समाज के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़िया समाज के सम्मान से समझौता नहीं होगा ?

भाजपा पाटन मंडल : आत्मनिर्भर शक्ति केंद्र बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल के अंतर्गत आत्मनिर्भर शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार, 22 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे शिवोम...

धान खरीदी की शुरुआत किसानों के सम्मान और समृद्धि का नया अध्याय : जितेन्द्र वर्मा

रायपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होने पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है