भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर दुर्ग कांग्रेस ने किया माल्यार्पण

राजीव भवन, दुर्ग में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को किया स्मरण

दुर्ग। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी एवं देश की महान नेता, भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राजीव भवन, दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी जी भारतीय राजनीति की ऐसी महान व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने साहसिक निर्णयों, मजबूत नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से विश्व पटल पर भारत की एक सशक्त पहचान स्थापित की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व में भारत ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं और देश की संप्रभुता एवं स्वाभिमान को नई मजबूती मिली।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

श्री ठाकुर ने आगे कहा कि इंदिरा जी ने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी। उनका संघर्ष, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और कठिन परिस्थितियों में भी अडिग रहने का साहस आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान कमलेश साहू, प्रकाश ठाकुर, करीम खान, आनंद कपूर ताम्रकर, सुनीत घोष, लोचन यादव, पालेश्वर ठाकुर, जय साहू, स्नेहा डहरिया, लव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

जमराव में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ

जमराव धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ, किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू पाटन। सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमराव, पंजीयन क्रमांक 3338 में...

पांच साल तक किसानों की समस्याएं दूर नहीं कर पाए भूपेश, अब धान खरीदी पर बांट रहे ज्ञान – हर्षा लोकमणि

भाजपा की धान खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठाने से पहले अपने पांच साल के कार्यकाल का हिसाब दें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। पाटन। भाजपा जिला...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है