बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने कहा कि शासकीय स्कूलों में बच्चों के भविष्य संवारने के लिए शिक्षकगण प्रयासरत हैं। तथा बेहतर परिणाम के लिए पालकों का योगदान अपरिहार्य हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बैठक में प्रधानपाठक श्रीमती सविता यादव ने त्रैमासिक परीक्षा में बच्चों के प्रदर्शन तथा विद्यालय की उपलब्धियों को पालकों के सामने रखी।

अब वो हाथ कहां – राजेन्द्र मारकण्डे (शिक्षादूत)

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षाविद एच एल बेलचंदन ने विद्यालय में बच्चों के बेहतरी के लिए प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए पालकों को बैठकों में उपस्थित होने व घर में अपने बच्चों के पढ़ाई में अपेक्षित सहयोग करने की बात कही।

बैठक में शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने संविधान का प्रस्तावना वाचन एवं बच्चों ने संगीत शिक्षक अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रेरणादायक गीत- संगीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पालक, शिक्षक और विद्यार्थियों ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए 10 बिन्दुओं पर कार्य करने की सहमति जताई।

बैठक में सहायक शिक्षक मधुजा यादव, पुणेश्वर साहू, नेहा गुप्ता, संगीत शिक्षक अनिल ठाकुर, खेल शिक्षक दानेश कुमार, पालक लोकेन्द्र महोबिया, लक्ष्मी बाई सहित बड़ी संख्या में पालक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अब वो हाथ कहां – राजेन्द्र मारकण्डे (शिक्षादूत)

अब वो हाथ कहां उंगली पकड़कर चलना सिखाएं, निंद में भी खाना खिलाएं। अब वो हाथ कहां। कलम पकड़ कर लिखना सिखाएं, खिलौने में चाबी भर जाएं। अब वो हाथ...

पाटन में धूमधाम से मनाया गरबा महोत्सव, महिलाओं ने लिया गरबा का आनंद

नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर धूमधाम से मनाया गया गरबा महोत्सव पाटन । मां आदि शक्ति गरबा ग्रुप के तत्वावधान में देवांगन भवन पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है