शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में शाला प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में दिनांक 27 नवम्बर 2026 को शाला प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा शाला परिवार के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जहाँ विद्यालय के विकास, स्वच्छता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
​
बैठक के प्रमुख प्रस्ताव और निर्णय
बैठक के दौरान कुल तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए, जिन पर गहन विचार-विमर्श के बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की:
​1. शाला परिसर की साफ-सफाई: विद्यालय परिसर में उगी अवांछनीय घास और झाड़ियों की साफ-सफाई को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
​2. जनसहयोग से संसाधनों का विस्तार: शाला की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति तथा उपलब्ध संसाधनों में सुधार व नए संसाधन जुटाने के लिए जनसमुदाय और विभिन्न दानदाताओं से संपर्क कर आवश्यक कार्य पूर्ण कराने पर सहमति बनी।
​3. एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण: विद्यार्थियों के व्यावहारिक और अनुभवात्मक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्हें एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत दर्शनीय स्थल ले जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
​
सदस्यों की सक्रिय सहभागिता
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में शाला प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न इस बैठक में समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। ऊपस्थित सदस्यों में श्री अभिषेक कोसे जी (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति – SMC), श्रीमती संगीता धुरंधर जी (पार्षद, वार्ड 13), दीपक यादव (पार्षद, वार्ड 14), श्रीमती रानी बन्छोर, केशव बन्छोर, दानीराम, श्रीमती सुमन यादव, श्रीमती प्रभा धुरंधर, श्रीमती संतोषी धुरंधर, श्रीमती कामिनी धुरंधर, परेश कोसे।

श्री योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, केवल देवांगन (सभापति, पाटन), देवेन्द्र ठाकुर (सभापति, पाटन) की गरिमामय उपस्थिति रही। एवं शिक्षकगण श्री कमलेश कुमार साहू (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला), रोशन देशमुख (CAC, बालक पाटन), श्रीमती आशा साहू, प्रफुल्ल चंद्र साहू, श्रीमती दीप्ति वर्मा, ठाकुर राम यादव, श्रीमती
भूमिजा देवांगन, श्रीमती सीमा वर्मा, सफाई कर्मी श्रीमती भारती वर्मा तथा संतोष शर्मा सर प्रधान पाठक, शा.पू.मा.शा. खोरपा, पाटन शामिल रहे।
​
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर विद्यालय को बेहतर संसाधनों और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल से सुसज्जित करने का संकल्प लिया। दीपक यादव (पार्षद, वार्ड 14, खोरपा पाटन) के द्वारा 50 नग थाली तथा नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी के द्वारा 1 स्कैनर प्रिंटर भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। शाला परिवार आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

रवेली में “रंग छत्तीसा” कार्यक्रम आयोजित, प्रणव शर्मा हुए शामिल

ग्राम रवेली में कार्तिक पूर्णिमा पर रंग छत्तीसा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रणव शर्मा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी संस्कृति...

ग्राम जमराव में भव्य अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

ग्राम जमराव में भव्य एक दिवसीय अखाड़ा कला प्रतियोगिता का आयोजन पाटन। ग्राम पंचायत जमराव में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को एक दिवसीय भव्य अखाड़ा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है