पाटन। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दुर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी के मार्गदर्शन में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा ग्राम घुघुवा(क) में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना प्रभारी पुरानी भिलाई द्वारा उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि वर्तमान में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
पुलिस द्वारा निम्न बिंदुओं पर जागरूक किया गया, किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल, लॉटरी, KBC या नौकरी के झांसे वाले मैसेज पर क्लिक न करें। OTP, बैंक खाता नंबर, CVV, आधार कार्ड की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
OLX, Facebook, Instagram, WhatsApp पर सस्ते सामान के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें। अश्लील वीडियो कॉल / सेक्सटॉर्शन से बचें, तुरंत पुलिस को सूचित करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करें।
साथ ही ग्रामीणों को बताया गया कि दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।
इस अवसर पर थाना पुरानी भिलाई का स्टाफ, जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा, ग्राम के सरपंच शैलेन्द्री साहू, पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना की।


