* बारिश के पानी के उचित निकास हेतु ग्राम घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सभापति प्रणव शर्मा के द्वारा सम्पन्न हुआ…
पाटन। ग्राम घुघुवा(क) में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज सभापति श्री प्रणव शर्मा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस नाली निर्माण से बारिश का पानी का उचित निकास हो सकेगा, जिससे आमजन को जलभराव, कीचड़ और बीमारियों से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस समस्या को लेकर मांग की थी।
कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट का आदेश – राजेश चटर्जी
भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति श्री प्रणव शर्मा ने कहा कि “नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा करना हमारा संकल्प है। घुघुवा(क) की इस नाली से क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित होगा।”
इस अवसर पर ग्राम के सरपंच शैलेन्द्री साहू, उपसरपंच शिव नारायण शर्मा, भाजपा पाटन मंडल आईटी सेल प्रभारी प्रशांत, भाजयुमो मंत्री विद्या सागर निषाद, गोपाल साहू, पंच लक्ष्मी निषाद, ढालसिंह साहू, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।



