पाटन : उपमुख्यमंत्री के हाथो “स्वच्छता सम्मान” से सम्मानित हुआ सरपंच हुकुमचंद निषाद

Advertisement

उप मुख्यमंत्री ने किया सरपंच का सम्मान, ग्राम बेलौदी स्वच्छता की ओर एक कदम आगे

जामगांव-आर (पाटन): आज 15 अगस्त 2025, को पाटन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी के सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद को जिला प्रशासन द्वारा 79 वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

 फेसबुक से जुड़े 

आपको बतादें की सरपंच चुनाव के दौरान हुकुमचंद जी यह कहते हुए की, मुझे एक बार मौका दो, मै  अपने ग्राम पंचायत का नाम रोशन करूंगा, और ग्रामीणों ने हुकुमचंद निषाद पर भरोसा जताया और उसे सरपंच पद से नवाजा। और जब से हुकुमचंद जी सरपंच का पदभार ग्रहण किया है. तब से ग्राम पंचायत के विकास और ग्रामीणों के हित के लिए लगातार कार्य कर रहा है. जिसके चलते आज उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उप मुख्यमंत्री के कर कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ।

यह सम्मान उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ और घर-घर कचरा एकत्रीकरण के लिए उनके सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है. वही सरल स्वभाव से पहचाने जाने वाले सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद ने इस सम्मान के लिए कहा की “यह मेरा नहीं बल्कि मेरे ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों और मेरे गांव के हर व्यक्ति का सम्मान है।

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर

हर खेत का हो डिजिटल सर्वे, हर किसान का हो पंजीयन -कलेक्टर * एग्रीस्टेक और बकेट क्लेम पंजीयन को प्राथमिकता देने कलेक्टर श्री सिंह ने...

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

तहसील साहू संघ पाटन में पत्रकार करन साहू को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अमलेश्वर,पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपनी कार्यकारिणी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है