करगा प्राथमिक शाला में छात्र को लगी चोट; कोई शिक्षक उपस्थित नहीं

पाटन : 02 जुलाई, को क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान सभापति प्रणव शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत करगा स्थित प्राथमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां एक बच्चे को खेलते समय पैर में ज्यादा चोट लग गई थी और वहां कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं था। वही सभापति प्रणव शर्मा ने फोन पर शिक्षक को उक्त घटना की जानकारी दी.  एवं इसकी शिकायत शिक्षाधिकारी से करने की बात कही।

वही शाला विकास समिति एवं ग्रामीणों ने जानकारी दिया कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक संतोष सारसीहा प्रतिदिन समय पर स्कूल नहीं आता है. वही निरीक्षण करने पर शिक्षकों के आने का कोई समय तय नहीं होना पाया गया. इस दौरान विद्यालय रसोईये के भरोसे छोड़ दिया जाता है. जिस वजह से बच्चे मनमर्जी इधर-उधर घूमते रहते हैं. वही आज  02 जुलाई बुधवार को एक बच्चे के पैर में चोट लग जाने से बड़ा दुर्घटना होते होते टल गया। इस बात की खबर शिक्षक को नहीं थी।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है