पाटन : व्यवहार न्यायालय में होगा अधिवक्ता संघ का त्रिवार्षिक चुनाव

Advertisement

(संतोष देवांगन) पाटन : अधिवक्ता संघ के त्रिवार्षिक चुनाव कल 30 मई को व्यवहार न्यायालय पाटन में होगा। अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 8 पदों के लिए चुनाव होगा। जानकारी के मुताबिक, मतदान दोपहर 3 बजे शुरू होगा वहीं मतगणना शाम 5 बजे की जाएगी। आज नामांकन जमा करने का अंतिम तिथि था।

निर्वाचन अधिकारी पीला राम देवांगन ने बताया कि, अध्यक्ष पद के लिए दिनेश वर्मा और देवेंद्र साहू के मध्य तथा सचिव पद के लिए प्रशांत कुर्रे एवं गौतम लाल यादव के बिच सीधे मुकाबला है। दोनों पद के लिए मतदान 30 मई को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा। जिसके बाद मतगणना किया जाएगा। मतदान स्थल सिविल कोर्ट परिसर पाटन को बनाया गया है।

उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी पीला राम देवांगन ने दी है।

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है