पाटन 01 फरवरी : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिकोला से लक्ष्मी सपहा ने सरपंच पद हेतु नामांकन दाखिल किया है। आपको बता दे श्रीमती लक्ष्मी सपहा पूर्व सरपंच अशोक सपहा की धर्मपत्नी पत्नी है। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ जनपद पंचायत पाटन पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। अशोक सपहा ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा की जनता के आह्वान पर सरपंच पद के प्रत्याशी बनी है। निश्चित ही विजय होगी लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।