महाशिवरात्रि मेला कौही, बाजार रसीद का हुआ नीलामी, पुराने दर पर काटा जाएगा रशीद

पाटन 31 जनवरी : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कौही जो खारू नदी के तट में बसा है और धार्मिक स्थल है पर्यटन स्थल है जो रायपुर और धमतरी जिला से लगा हुआ है। जहां महाशिवरात्रि को भव्य मेला का आयोजन महाकाल के दरबार में लगता है। इस वर्ष 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है और इसी दिन भव्य मेला का आयोजन श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर समिति के द्वारा किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज 31 जनवरी को मेला बाजार का नीलामी किया गया है जिसे गांव के एक युवक के द्वारा खरीदा गया है। मेला बाजार का नीलामी 180000 में किया गया है। जिससे व्यापारियों को पुराने ही रेट में रशीद कटवा कर अपने स्थान सुरक्षित करना पड़ेगा। यदि बाजार ठेकेदार के द्वारा ज्यादा मेला बाजार का शुल्क( रशीद ) लिया जाता है तो समिति में व्यापारी शिकायत दर्ज कर सकता है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू सचिव राजेश साहू, कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू, संतोष साहू, पुरुषोत्तम साहू, कमलकांत पाठक, भानु साहू, शंकर साहू, मेहत्तर जोशी, भुवन साहू, नंदलाल साहू सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है