रानीतराई महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण,डॉ. सी.एल. देवांगन द्वारा किया गया

Advertisement

रानीतराई 27 जनवरी :  स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई का आकस्मिक निरीक्षण उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. सी.एल. देवांगन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा उपस्थित थे।
अपर संचालक डॉ. देवांगन ने महाविद्यालय के समस्त कैश बुक, जन भागीदारी मद का निरीक्षण किया जो अद्यतन स्थिति में पाया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रभारी सुश्री रेणुका वर्मा एवं छात्र-छात्राओं से इसके क्रियान्वयन की जानकारी लेकर संतुष्ट हुये। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अच्छी परीक्षा तैयारी करने को कहा।

इस अवसर पर डॉ. देवांगन ने समस्त सहायक प्राध्यापको की उपस्थिति पंजी, परियोजना कार्य एवं अध्यापन विवरण पंजी तथा संचालित परीक्षा कार्यों का निरीक्षण कर संतुष्ट हुये। इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. आलोक शुक्ला ने दी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

17 वर्षीय रोहन कृष्ण महाराज सुना रहे देवी भागवत कथा, नारायणपुर में भक्ति का माहौल

* नारायणपुर (घुघुवा क) में महायज्ञ के साथ मात्र 17 वर्षीय रोहन कृष्ण महराज की देवी भागवत विशेष आकर्षण का केंद्र... * 12 मार्च को...

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है