नगरीय निकाय चुनाव-सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न

Advertisement

दुर्ग, 23 जनवरी / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के परिपालन में नगर निगम दुर्ग आम निर्वाचन 2024-25 के निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से संचालन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक आज कलक्टोरेट सभा कक्ष में सपन्न हुई। दुर्ग नगर निगम रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम श्री अरविन्द एक्का की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सेक्टर अधिकारियों से मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

एडीएम ने कहा कि शहर क्षेत्र के अंतर्गत 265 बूथों का निरीक्षण कर संबंधित सेक्टर अधिकारियों द्वारा समुचित प्रबंध किया जाए। उन्हांेने सभी अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए तत्पर रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों, अधिकारियों को जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है